उमरियाटॉप न्यूजदतियाबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

उमरिया में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक में घुसी बाइक, दो युवकों की मौत

अमहां रेलवे फाटक के पास देर रात हादसा, दो गंभीर घायल शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर

✍️ ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी
🗞️ सब तक एक्सप्रेस
उमरिया जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। अमहां रेलवे फाटक के पास खेरमाई मंदिर के समीप देर रात एक खड़े ट्रक में बाइक सवार चार युवक पीछे से जा घुसे। इस भीषण दुर्घटना में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी युवक एक ही बाइक पर सवार होकर ग्राम करकेली से ग्राम किरनत्ताल बारात में शामिल होने जा रहे थे। रात करीब 11 बजे अमहां रेलवे फाटक के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक (क्रमांक CG 60484038) में उनकी बाइक पीछे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।
हादसे में सनम बैगा (20 वर्ष) और अभिषेक बैगा (20 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं शिवम बैगा (10 वर्ष) और छोटू बैगा (25 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को पहले उमरिया जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें शहडोल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही डायल 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!