उत्तर प्रदेशखेलटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सीतापुर में शतरंज का संग्राम: U-11 गर्ल्स में संस्कृति-दिआरा का कब्जा, U-15 में कांटे की टक्कर

यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप में युवा खिलाड़ियों ने दिखाई रणनीति और कौशल, अंडर-15 ओपन में कई खिलाड़ी संयुक्त बढ़त पर

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सीतापुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित यू.पी. स्टेट आयु वर्ग शतरंज चैंपियनशिप के अंतर्गत शुक्रवार को अंडर-11 गर्ल्स एवं अंडर-15 ओपन वर्ग की प्रतियोगिताओं का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रदेशभर से पहुंचे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपनी रणनीतिक चालों और बेहतरीन प्रदर्शन से प्रतियोगिता को रोमांचक बना दिया।
अंडर-11 गर्ल्स वर्ग में आज तीन चक्रों की बाजियां खेली गईं। प्रयागराज की संस्कृति यादव और लखनऊ की दिआरा अग्रवाल ने शानदार खेल दिखाते हुए सभी मुकाबले जीतकर 3-3 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया।
वहीं वाराणसी की परीक्षिता दुबे, गोरखपुर की दीपांजली श्रीवास्तव और प्रयागराज की अनुप्रिया यादव 2.5-2.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर बनी हुई हैं।


इसके अलावा वेदांशी, याशिका, निहिरा, अनिका, इनाया मीरा, गौरी, अंशी, इशिता और इदिका ने 2-2 अंक अर्जित कर संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की है।
दूसरी ओर अंडर-15 ओपन वर्ग में दो चक्रों के मुकाबले खेले गए, जिसमें सभी शीर्ष खिलाड़ियों ने संतुलित और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की।


इस वर्ग में अयान त्रिखा, शिवाय सिंह, विवान वरुण, पर्व चौधरी, आदित्य गुप्ता, अंशुमान, रूद्र श्रीवास्तव, याकूब हुसैन, तनिष कुमार, आरव अभिषेक, उमंग और पार्थ गुप्ता 2-2 अंकों के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं।
वहीं रक्षित, दिव्या मोहन, विवान गर्ग, अयान सिंह, सहर्ष, अर्जुन, स्पर्श, जयंत राम और रिशांत श्रीवास्तव वर्मा 1.5-1.5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर चल रहे हैं।
प्रतियोगिता के आगामी दौर को लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में उत्साह बना हुआ है। शतरंज प्रेमियों की नजर अब अगले मुकाबलों पर टिकी है, जहां खिताब की दौड़ और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!