Apple India का नया कैंपेन, छात्रों की स्टार्टअप जर्नी को करेगा दुनिया के सामने पेश

नई दिल्ली: Apple ने भारत में युवा स्टार्टअप फाउंडर्स और कॉलेज छात्रों को प्रेरित करने के लिए “Great Ideas Start Here” कैंपेन की शुरुआत की है। इस पहल के जरिए कंपनी उन युवाओं की कहानी दिखा रही है, जो सीमित संसाधनों के बावजूद अपने आइडियाज को बड़े बिजनेस में बदल रहे हैं।
Apple का कहना है कि आज भारत में स्टार्टअप कल्चर तेजी से बदल रहा है। युवा अब हॉस्टल रूम, कैंपस और छोटे कमरों से भी करोड़ों का बिजनेस खड़ा कर रहे हैं। यही वजह है कि कंपनी ने छात्रों और युवा उद्यमियों की रियल लाइफ स्टोरी को अपने कैंपेन का हिस्सा बनाया है।
इस कैंपेन में गौरव, अनन्या और कबीर जैसे युवा फाउंडर्स की यात्रा दिखाई गई है। वे पढ़ाई के साथ-साथ अपने बिजनेस और टेक प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं।
गौरव की कहानी सबसे ज्यादा प्रेरणादायक मानी जा रही है। उन्होंने केवल 13 दिनों में “Fast Aid” नाम का मेडिकल इमरजेंसी ऐप तैयार किया। यह ऐप अब App Store पर मौजूद है। गौरव को 2025 Swift Student Challenge में Distinguished Winner का सम्मान भी मिला।
Apple CEO Tim Cook से मुलाकात के बाद गौरव की चर्चा और बढ़ गई। कंपनी का कहना है कि Swift Student Challenge युवाओं को ऐप डेवलपमेंट और कोडिंग में अपनी क्षमता दिखाने का बड़ा अवसर देता है।
वहीं कबीर अपने फिनटेक प्रोजेक्ट और AI-based coding के लिए MacBook का इस्तेमाल करते हैं। अनन्या अपने sustainable kitchenware brand के डिजाइन, वीडियो एडिटिंग और कॉलेज असाइनमेंट्स के लिए MacBook Air का उपयोग करती हैं।
कंपनी ने कैंपेन में MacBook Air और MacBook Pro की तकनीकी खूबियों को भी दिखाया है। MacBook Air में लंबी बैटरी, AI workflows और 512GB स्टोरेज जैसे फीचर्स हैं। वहीं MacBook Pro को हाई-एंड प्रोफेशनल वर्क के लिए तैयार किया गया है।



