उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

भाजपा में शामिल होने के बाद राघव चड्ढा को मिली बड़ी जिम्मेदारी

राज्यसभा की याचिका समिति के अध्यक्ष बनाए गए, सभापति ने किया पुनर्गठन

सब तक एक्सप्रेस: दिल्ली
आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद Raghav Chadha को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें राज्यसभा की याचिका समिति (Committee on Petitions) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
राज्यसभा के सभापति C. P. Radhakrishnan ने समिति का पुनर्गठन करते हुए दस सदस्यों को नामांकित किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार राघव चड्ढा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है।
याचिका समिति संसद की महत्वपूर्ण समितियों में मानी जाती है, जो जनता से जुड़ी शिकायतों और विभिन्न मुद्दों पर प्राप्त याचिकाओं की समीक्षा करती है। राघव चड्ढा को समिति की कमान मिलने को भाजपा में उनकी बढ़ती भूमिका के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!