उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीय

बढ़ती गर्मी को लेकर विधायक शिवनारायण सिंह की अपील

लोगों से सावधानी बरतने और जरूरतमंदों की मदद करने का किया आग्रह

ब्यूरो चीफ उमरिया — राहुल शीतलानी

उमरिया। बढ़ती गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने क्षेत्रवासियों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के इस दौर में सभी लोगों को अपनी और अपने परिवार की सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए।

विधायक श्री सिंह ने कहा कि घर से बाहर निकलते समय पर्याप्त पानी साथ रखें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। अधिक मात्रा में पानी, नींबू पानी, छाछ, ORS और अन्य तरल पदार्थों का सेवन करें।

उन्होंने लोगों से दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक तेज धूप में बाहर निकलने से बचने की सलाह दी। यदि किसी जरूरी कार्य से बाहर जाना पड़े तो सिर को कपड़े या टोपी से ढककर निकलें।

विधायक ने मानवता का परिचय देते हुए राहगीरों और जरूरतमंदों को पानी पिलाने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि लोग अपने घर, दुकान या कार्यालय के बाहर पानी की व्यवस्था करें, ताकि राहगीरों को राहत मिल सके।

उन्होंने हीटस्ट्रोक के खतरे को लेकर भी लोगों को सतर्क किया। उन्होंने बताया कि अत्यधिक गर्मी के कारण चक्कर आना, कमजोरी, उल्टी, सिरदर्द और बेहोशी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे लक्षण दिखाई देने पर व्यक्ति को तुरंत ठंडी और छायादार जगह पर ले जाकर पानी या ORS देना चाहिए तथा आवश्यकता पड़ने पर डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

विधायक श्री सिंह ने बच्चों, बुजुर्गों और धूप में काम करने वाले लोगों का विशेष ध्यान रखने की अपील की। साथ ही उन्होंने पशु-पक्षियों के लिए भी घरों और दुकानों के बाहर पानी रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि गर्मी के इस मौसम में सभी लोगों को एक-दूसरे की मदद करते हुए संवेदनशील समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए।

ब्यूरो चीफ उमरिया — राहुल शीतलानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!