राष्ट्रीय लोक दल में दर्जनों महिलाओं ने ली सदस्यता, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती
जरहा-बीजपुर क्षेत्र की किरण देवी के नेतृत्व में महिलाओं ने थामा रालोद का दामन, जिला कार्यालय पर हुआ सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम

सोनभद्र। ब्यूरो रिपोर्ट : सतीश पाण्डेय
जिला मुख्यालय स्थित राष्ट्रीय लोक दल के जिला कार्यालय पर सोमवार को आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के म्योरपुर विकासखंड अंतर्गत जरहा-बीजपुर क्षेत्र की दर्जनों महिलाओं ने राष्ट्रीय लोक दल की सदस्यता ग्रहण की। महिलाओं ने किरण देवी के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर रालोद का दामन थामा।
इस अवसर पर किरण देवी ने कहा कि किसान मसीहा भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की विचारधारा, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अजित सिंह के कार्यों तथा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी के नेतृत्व से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। उन्होंने कहा कि जहां किसानों का सम्मान होता है, वहीं सर्व समाज का सम्मान सुनिश्चित होता है। साथ ही उन्होंने जनपद में पार्टी के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।
सदस्यता ग्रहण करने वालों में रजवंती देवी, दशमत देवी, देवकली देवी, रामपति देवी, रायमुनी देवी, जीर कुंवर, बसंती देवी, जैतून निशा सहित अन्य महिलाएं शामिल रहीं।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देशों के अनुरूप पार्टी महिलाओं की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जनहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप समाज के विभिन्न वर्गों के लोग राष्ट्रीय लोक दल से जुड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह की किसान हितैषी सोच और उनकी समृद्ध वैचारिक विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य पार्टी नेतृत्व द्वारा किया जा रहा है, जिससे प्रभावित होकर बड़ी संख्या में लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर विश्वकर्मा, वरिष्ठ कार्यकर्ता धीरज चौबे, युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रशांत विष्णु प्रताप सिंह, अनुशासन समिति अध्यक्ष भोला बाबा, जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह, जिला महासचिव सुमित मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय द्वारा दी गई।



