उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपॉलिटिक्सबड़ी खबरराज्यलखनऊ

डेढ़ करोड़ की डिफेंडर हुई आरपी सिंह के काफिले में शामिल

लखनऊ शोरूम में सौंपीं गईं चाभियां, समर्थकों ने दी बधाई

सब तक एक्सप्रेस/लखनऊ।
सुल्तानपुर जनपद की लंभुआ विधानसभा से भावी प्रत्याशी माने जा रहे आरपी सिंह के काफिले में लग्जरी एसयूवी लैंड रोवर डिफेंडर शामिल हो गई है। काले रंग की इस डिफेंडर की कीमत लगभग डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार आरपी सिंह ने अपनी पसंदीदा ब्लैक डिफेंडर वाहन को लखनऊ स्थित शोरूम से प्राप्त किया। वाहन मिलने के बाद समर्थकों और करीबी मित्रों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
लखनऊ के शोरूम में आयोजित कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधियों ने आरपी सिंह को वाहन की चाभी सौंपी। इस अवसर पर उनके कई करीबी मित्र और शुभचिंतक मौजूद रहे।
बताया गया कि यह लैंड रोवर डिफेंडर विदेश से शिपमेंट के माध्यम से मुंबई पहुंची, जहां से कंटेनर के जरिए लखनऊ लाई गई। वाहन के आगमन को लेकर समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर समाजसेवी अंजनी सिंह, अजय सिंह, मुन्ना सिंह (जौनपुर), राजेश पांडे, डॉ. मनीष सिंह सहित अन्य करीबी सहयोगी उपस्थित रहे और आरपी सिंह को बधाई दी।
सब तक एक्सप्रेस/लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!