उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

हरदोई मामले को लेकर फतेहपुर में मौर्य उत्थान समिति का प्रदर्शन, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन

39 लोगों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और शीघ्र रिहाई की उठाई मांग, कार्रवाई को बताया राजनीति से प्रेरित

संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य
सब तक एक्सप्रेस

फतेहपुर। हरदोई में 39 लोगों के खिलाफ दर्ज मुकदमों और उनकी गिरफ्तारी के विरोध में सोमवार को फतेहपुर में मौर्य उत्थान समिति ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। समिति के पदाधिकारियों और आजीवन सदस्यों ने एकजुट होकर मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन के माध्यम से समिति ने हरदोई में दर्ज मुकदमों को राजनीति से प्रेरित तथा जल्दबाजी में की गई कार्रवाई बताया। समिति ने मांग की कि सभी 39 लोगों पर दर्ज मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं और गिरफ्तार लोगों को शीघ्र रिहा किया जाए।
मौर्य उत्थान समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, वे लंबे समय से सामाजिक और जनहित के कार्यों से जुड़े रहे हैं। उनका आरोप है कि बिना किसी ठोस एवं निष्पक्ष जांच के मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करना सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न है।
समिति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आगे व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जा सकता है।
संवाददाता : बृजेन्द्र मौर्य
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!