उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

विश्व पर्यावरण दिवस पर न्यायालय परिसर में हुआ वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

जनपद न्यायाधीश सहित न्यायिक अधिकारियों ने लगाए पौधे, प्लास्टिक प्रदूषण रोकने और हरियाली बढ़ाने का किया आह्वान

सोनभद्र, ब्यूरो रिपोर्ट : सतीश पाण्डेय | सब तक एक्सप्रेस

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद न्यायालय परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष राम सुलीन सिंह सहित अन्य न्यायिक अधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही प्लास्टिक प्रदूषण को कम करने, अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को आगामी वर्षा ऋतु में अधिक से अधिक पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प भी दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल भी आवश्यक है।

कार्यक्रम में न्यायिक अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!