उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजलखनऊ

मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, समाज के अंतिम व्यक्ति तक जानकारी पहुंचाने पर जोर

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने गुरुवार को सचिवालय स्थित कार्यालय में दोनों विभागों की योजनाओं की संयुक्त समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशों के अनुपालन की स्थिति पर गहन मंथन किया।

मंत्री कश्यप ने स्पष्ट रूप से कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि छात्रवृत्ति, शुल्क प्रतिपूर्ति, कंप्यूटर प्रशिक्षण और शादी अनुदान जैसी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि गांधी जयंती तक छात्रवृत्ति योजना में पात्र विद्यार्थियों को शामिल करने के लिए विशेष अभियान चलाया जाए।

दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए मंत्री कश्यप ने पेंशन, उपकरण वितरण, स्वरोजगार प्रशिक्षण, शादी प्रोत्साहन और नि:शुल्क बस यात्रा जैसी योजनाओं के प्रचार-प्रसार को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “विश्व दिव्यांग दिवस” पर प्रदेश स्तर पर पुरस्कार दिए जाते हैं, जिसके लिए जनपदों से 10 अगस्त 2025 तक नामांकन प्रस्ताव मांगे गए हैं। मंत्री ने सभी अधिकारियों से कहा कि योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मीडिया, सोशल मीडिया, पंचायतों और स्थानीय जागरूकता शिविरों के माध्यम से जनसंपर्क अभियान चलाया जाए।

📍सब तक एक्सप्रेस संवाददाता | लखनऊ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!