उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपर्यावरणपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सोनभद्र के सौरभ बने ‘डिस्ट्रिक्ट लीड हरित सारथी’, वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 अभियान में मिली बड़ी जिम्मेदारी

'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का करेंगे कार्य, 29 जून तक पंजीकरण की अपील

सोनभद्र। सब तक एक्सप्रेस। उत्तर प्रदेश वन एवं वन्यजीव विभाग द्वारा 76वें वन महोत्सव के अवसर पर ‘वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 : एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत प्रदेश के सभी 75 जिलों में ‘हरित सारथी अभियान’ संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक जिले में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के लिए युवा प्रतिनिधियों का चयन किया गया है।
इसी क्रम में सोनभद्र के सौरभ को ‘डिस्ट्रिक्ट लीड हरित सारथी’ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे जिले में 1 से 7 जुलाई तक आयोजित होने वाले वृक्षारोपण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रमों का नेतृत्व करेंगे तथा लोगों को ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से जोड़ने का कार्य करेंगे।
वन विभाग की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अभियान का उद्देश्य वृक्षारोपण को जनभागीदारी से जोड़ते हुए इसे जन-आंदोलन का स्वरूप देना है। इसके साथ ही विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रोफेशनल संस्थानों और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से भी पर्यावरण संरक्षण का व्यापक संदेश दिया जाएगा।
अभियान से जुड़ने के इच्छुक नागरिक 29 जून 2026 तक ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। विभाग ने प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण और हरित उत्तर प्रदेश के निर्माण में योगदान देने की अपील की है।
रिपोर्ट : सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!