उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

‘पुलिस की पाठशाला’ से विद्यार्थियों को किया गया कानून के प्रति जागरूक

अमर उजाला फाउंडेशन के जागरूकता अभियान में सीओ रणधीर मिश्रा ने दिया कानून के सम्मान और नागरिक कर्तव्यों का संदेश

रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस
सोनभद्र। अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा संचालित जागरूकता अभियान “पुलिस की पाठशाला” के तहत विद्यार्थियों को कानून के महत्व, उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में कानून के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना तथा उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीओ रणधीर मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए “कानून का सम्मान, कानून से जीवन आसान” का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों से संवाद करते हुए दैनिक जीवन में कानून का पालन करने, साइबर अपराध से बचाव, यातायात नियमों के पालन तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की अपील की।
इस दौरान विद्यार्थियों ने कानून, साइबर सुरक्षा और सामाजिक विषयों से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका विशेषज्ञों ने सरल एवं सहज भाषा में उत्तर दिया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में कानूनी जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी प्रयास किया गया।
आयोजकों ने बताया कि अमर उजाला फाउंडेशन का यह अभियान देश के 6 राज्यों के 51 शहरों में 2,116 कार्यशालाओं के माध्यम से संचालित किया जा चुका है, जिससे 8 लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हुए हैं। अभियान का उद्देश्य युवाओं को जागरूक, जिम्मेदार एवं कानून का सम्मान करने वाला नागरिक बनाना है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के जागरूकता अभियान समाज में सकारात्मक बदलाव लाने और युवाओं को सही दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!