उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैलखनऊवाराणसीसोनभद्र

सोनभद्र: सण्डी में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत सैकड़ों आम के पौधों का वितरण

ग्रामीणों ने पौधों की देखभाल का लिया संकल्प, कार्यक्रम में विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के प्रस्तावित एलाइनमेंट को लेकर भी उठी आवाज

सोनभद्र। रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस।
चतरा ब्लॉक के सण्डी गांव में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत सैकड़ों परिवारों के बीच आम के पौधों का वितरण किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने पौधारोपण के साथ पौधों की देखभाल परिवार के सदस्य की तरह करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। साथ ही उन्होंने प्रस्तावित विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के एलाइनमेंट को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा कि सरकार को किसानों की राय को ध्यान में रखते हुए इस पर पुनर्विचार करना चाहिए। उन्होंने हिन्दुवारी, जिला मुख्यालय, रामगढ़, करौदिया, मगरदह और गणवान होते हुए वैकल्पिक मार्ग पर विचार करने की मांग की।
कार्यक्रम में मौजूद खुज्झा गांव के डॉ. रवि शुक्ला ने भी सरकार की नीतियों पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की। वहीं ग्रामीण सुरेन्द्र मौर्य ने किसानों को खाद की उपलब्धता और फसल बिक्री में आने वाली समस्याओं का मुद्दा उठाया।
इस अवसर पर सुरेन्द्र मौर्य, डॉ. रवि शुक्ला, डेविड कनौजिया, दिनेश पटेल, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, गणेश, अशोक सहित बड़ी संख्या में किसान और ग्रामीण मौजूद रहे।
नोट: कार्यक्रम में व्यक्त विचार संबंधित वक्ताओं के हैं। विन्ध्य एक्सप्रेस-वे के संबंध में सरकार या संबंधित विभाग की ओर से इस विषय पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया प्राप्त नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!