उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊ

फतेहपुर: छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस का मशाल जुलूस, पुलिस ने रोका

फतेहपुर | संवाददाता: ब्रिजेन्द्र मौर्य, सब तक एक्सप्रेस
दिल्ली में छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में फतेहपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। यह जुलूस कांग्रेस नेता शिवाकांत तिवारी के नेतृत्व में बर्मा चौराहा से निकाला जा रहा था।
मशाल जुलूस शुरू होते ही पुलिस ने उसे आगे बढ़ने से रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच कुछ देर तक नोकझोंक भी हुई। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और स्थिति पर नजर रखी गई।

कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है और लोकतांत्रिक तरीके से विरोध दर्ज कराने के अधिकार का भी हनन किया जा रहा है। उन्होंने छात्रों पर हुई कथित कार्रवाई की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए हैं। मौके पर स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!