उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजपेड़ है तो प्राण हैबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

सोनभद्र: पटना ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत पौधों का वितरण

महादेव मंदिर से पर्यावरण संरक्षण का संदेश, जल-जंगल-जमीन की रक्षा और आदिवासी अधिकारों को लेकर वक्ताओं ने रखे अपने विचार

सोनभद्र। रिपोर्ट: क्षितीश चतुर्वेदी, सब तक एक्सप्रेस।
चतरा ब्लॉक के पटना स्थित ऋणमुक्तेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ‘पेड़ हैं तो प्राण हैं’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत महादेव के पूजन-अर्चन एवं आशीर्वाद के साथ हुई। इस दौरान ग्रामीणों के बीच पौधों का वितरण किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प दिलाया गया।
मंदिर के महंत सिद्धनाथ चौबे ने कहा कि “पेड़ हैं तो प्राण हैं” अभियान अब जन-जन का आंदोलन बन चुका है। उन्होंने जल, जंगल और जमीन के संरक्षण को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा ने पर्यावरण संरक्षण, आदिवासी समुदाय और भूमि से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। उन्होंने आरोप लगाया कि विकास परियोजनाओं के नाम पर आदिवासी परिवारों के हित प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए और कहा कि यदि ग्रामीणों के अधिकारों का हनन हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
पटना गांव के रामाधार चेरो ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए क्षेत्र के जल, जंगल और जमीन के संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने स्थानीय लोगों के हितों और रोजगार के मुद्दे को भी उठाया।
कार्यक्रम में सतेन्द्र सिखर, सिद्धनाथ चौबे, राजेश उरांव, नागेंद्र तिरकी, रामदयाल, दिनेश चेरो, बिन्दू खरवार, बैगा जी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!