उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसोनभद्र

घोरावल तहसील में नवागत उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने संभाला कार्यभार

कार्यालयों का किया निरीक्षण, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं से परिचय कर बेहतर प्रशासन का दिया भरोसा

घोरावल (सोनभद्र) | वरिष्ठ संवाददाता: राम अनुज धर द्विवेदी, सब तक एक्सप्रेस
घोरावल तहसील में शुक्रवार को नवागत उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने विधिवत कार्यभार ग्रहण कर लिया। पूर्व उपजिलाधिकारी आशीष कुमार त्रिपाठी के सदर तहसील स्थानांतरण के बाद यह पद लगभग एक सप्ताह से रिक्त था।
कार्यभार ग्रहण करने के बाद उपजिलाधिकारी विशाल कुमार ने तहसील परिसर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया तथा अधिकारियों और कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने प्रशासनिक कार्यों को पारदर्शी, समयबद्ध एवं जनहित में संचालित करने पर जोर दिया।
बताया गया कि विशाल कुमार इससे पहले आजमगढ़ और गोण्डा जनपद की विभिन्न तहसीलों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह काशी क्षेत्र के मूल निवासी हैं।
कार्यालय पहुंचने पर तहसीलदार प्रवीण कुमार, नायब तहसीलदार विदित कुमार तिवारी, अरुण कुमार दूबे, अतुल दूबे, भगवान सिंह, दिलीप गिरि, प्रदीप जायसवाल सहित अन्य कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया। वहीं तहसील अधिवक्ता समिति घोरावल के पूर्व अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक, संतोष मिश्रा, राम अनुज धर द्विवेदी तथा अधिवक्ता संतोष कुमार तिवारी ने भी उनसे शिष्टाचार भेंट कर शुभकामनाएं दीं।
कार्यभार ग्रहण के दौरान तहसील परिसर में प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अधिवक्ताओं की उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!