उमरियामध्य प्रदेश

राहुल शीतलानी बने पत्रकार कल्याण परिषद उमरिया के जिला उपाध्यक्ष

जिला कार्यकारिणी की बैठक में नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

उमरिया। प्रताप होटल मानपुर में 8 अगस्त 2025 को पत्रकार कल्याण परिषद उमरिया की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने की, जिसमें जिले की नई कार्यकारिणी का गठन कर विभिन्न पदों पर दायित्व सौंपे गए।

घोषित सूची के अनुसार जयप्रकाश शर्मा को जिला महासचिव, मनोज श्रीवास्तव और राहुल शीतलानी को जिला उपाध्यक्ष, अशोक कुमार राय को जिला महासचिव, राहुल गुप्ता को जिला संयुक्त सचिव, जितेंद्र कुमार शुक्ला को जिला सचिव और अजय किशोर पयासी को जिला कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया।

बैठक में ब्लॉक इकाई के ब्लॉक अध्यक्ष राजा दिवाकर मिश्रा सहित अरुण कुमार सिंह, प्रयाग प्रकाश तिवारी, शिवम तिवारी, धीरेंद्र मिश्रा, रजनेश पटेल, पवन चौधरी, विजय सिंह, वेद प्रकाश मिश्रा, केशव विश्वकर्मा एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

नव नियुक्त जिला उपाध्यक्ष राहुल शीतलानी ने कहा, “पत्रकार साथियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मैं हमेशा अग्रसर रहूंगा। संगठन के माध्यम से पत्रकारों की सुरक्षा और कल्याण के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।”

जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को नई दिशा और मजबूती देगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर पत्रकारों के हित में कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक का समापन संगठन की एकता, पत्रकारों की सुरक्षा और अधिकारों की रक्षा के संकल्प के साथ किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!