टॉप न्यूज

गढ़वा में सेप्टिक टैंक हादसे में 4 की मौत, तीन सगे भाई शामिल

गढ़वा, संवाददाता।
झारखंड के गढ़वा जिले के नवादा गांव में शुक्रवार सुबह दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन सगे भाई शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 11 बजे एक निर्माणाधीन मकान के सेप्टिक टैंक का सेंट्रिंग खोलने के दौरान यह हादसा हुआ।

ग्रामीणों के अनुसार, सबसे पहले गांव के मल्टू राम टैंक में उतरे और काफी देर तक बाहर नहीं लौटे। इसके बाद मकान मालिक के भाई 55 वर्षीय राजू शेखर चौधरी, 50 वर्षीय अजय चौधरी और 42 वर्षीय चंद्रशेखर चौधरी एक-एक कर नीचे उतरे। चारों का दम घुटने से अंदर ही फंस गए।

आसपास मौजूद लोगों ने काफी देर तक आवाज लगाई, लेकिन कोई बाहर नहीं आया। शोर मचाने पर और लोग जुटे और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर चारों को बाहर निकाला, मगर सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ नीरज कुमार और थाना प्रभारी बृज कुमार पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

घटना की खबर पर विधायक सत्येन्द्रनाथ तिवारी और पूर्व सांसद घूरन राम भी अस्पताल पहुंचे। गांव और मृतकों के परिजनों में मातम का माहौल है, हर आंख नम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!