उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

माता-बहनों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगी भाजपा : राजवीर सिंह राजावत

धौलपुर, संवाददाता।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार को कांग्रेस पार्टी के खिलाफ धौलपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन का नेतृत्व जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ता गांधी पार्क में एकत्रित हुए और वहां से हाथों में तख्तियां लेकर तथा कांग्रेस विरोधी नारे लगाते हुए जुलूस के रूप में सब्जी मंडी, लाल बाजार होते हुए डाकखाना चौराहे तक पहुंचे। यहां पर कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया।

राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि कांग्रेस नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माताजी पर की गई अशोभनीय टिप्पणी कांग्रेस की ओछी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी में मातृशक्ति का सम्मान नहीं है, वहां महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोग होना कोई नई बात नहीं है। लेकिन जिस देश में महिलाओं को दुर्गा के रूप में पूजा जाता है, वहां ऐसे अपमान को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा मातृशक्ति को नमन करती है और उनके सम्मान में हमेशा खड़ी रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव भी किया। इस कार्यक्रम में राहुल राणा (संयोजक) और वेद प्रकाश शर्मा (सहसंयोजक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इस मौके पर भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला महामंत्री मदन कोली, धीर सिंह जादौन, जिला मंत्री विजय त्यागी, भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना, पूर्व जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया, वरिष्ठ नेता बाचाराम बघेल, युवा नेता जयवीर पोसवाल, पूर्व कार्यालय मंत्री नंदकिशोर शुक्ला सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे।


📰 सब तक एक्सप्रेस


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!