उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजराज्यलखनऊ

किसान हितों की मज़बूत आवाज़: राम भरोसे शर्मा बने यूपी किसान कांग्रेस (पश्चिम) के उपाध्यक्ष

संवाददाता – सब तक एक्सप्रेस

लखनऊ। उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस ने प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों की घोषणा करते हुए वरिष्ठ कांग्रेस नेता राम भरोसे शर्मा को बड़ी ज़िम्मेदारी सौंपी है। उन्हें उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस (पश्चिम) का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पार्टी पदाधिकारियों के मुताबिक, राम भरोसे शर्मा लंबे समय से किसानों की समस्याओं को मुखरता से उठाते रहे हैं। वह संगठन को मज़बूत बनाने में लगातार सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इससे पहले उन्होंने कांग्रेस संगठन में ग्रेटर नोएडा वेस्ट अध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला उपाध्यक्ष और गौतमबुद्ध नगर के संगठन प्रभारी जैसे अहम पदों की ज़िम्मेदारी सफलतापूर्वक निभाई है।

किसानों की आवाज़ बुलंद करेंगे शर्मा

शर्मा की नियुक्ति से किसान कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं और कांग्रेस परिवार ने उन्हें बधाई दी।
अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए राम भरोसे शर्मा ने कहा कि—
“पार्टी ने जो विश्वास जताया है, मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी से उसका निर्वहन करूंगा। किसानों की आवाज़ को और बुलंद करने के लिए निरंतर काम करता रहूँगा।”

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!