कोटाजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

विद्याधर नगर राजकीय कन्या महाविद्यालय में उत्साहपूर्वक मनाया गया शिक्षक दिवस

सब तक एक्सप्रेस

विद्याधर नगर। राजकीय कन्या महाविद्यालय, विद्याधर नगर में गुरुवार, 4 सितंबर को शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। यह आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) यूनिट प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की वरिष्ठतम संकाय सदस्या डॉ. सुमन ढाका ने की, जबकि संचालन एनएसएस यूनिट द्वितीय की अधिकारी पंकज कुमारी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक की राष्ट्र निर्माण में भूमिका पर अपने विचार रखे।

एनएसएस यूनिट प्रथम के अधिकारी वीरेंद्र वर्मा ने छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षकों के समाज में महत्व और जिम्मेदार नागरिक निर्माण में उनकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

छात्राओं ने भी अपने विचार साझा करते हुए शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अंत में डॉ. सुमन ढाका ने छात्राओं को सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद दिया और आगे भी इसी उत्साह से कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सुमन ढाका, पंकज कुमारी, वीरेंद्र वर्मा, महेश कुमार कुमावत सहित महाविद्यालय की अनेक छात्राएं उपस्थित रहीं।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!