उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

सत्संग में गूंजे भजनों के स्वर, भक्तिमय हुआ वातावरण

महिलाओं ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर लिया आनंद

संवाददाता – सब तक एक्सप्रेस

उदयपुर। सर्व समाज महिला सत्संग मंडल सेक्टर-9 द्वारा पूर्णिमा के अवसर पर भव्य सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति गीतों और भजनों की सरिता बह निकली। कार्यक्रम की शुरुआत मधुबाला पूर्बिया ने गणपति वंदना के मधुर भजन से की।

ढोलकी और मंजीरे की संगत में रेखा पूर्बिया, राजू पूर्बिया, प्रभा गोस्वामी, अनिता चौबीसा और सुषमा शुक्ला की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी। “मनक जनम है अनमोल रे, तू सत्संग में जाया कर…”, “चारभुजा के नाथ के बैंक में मारो खातों खोलो रे…”, “सोने के लोटे में, चांदी के लोटे में घुट गई भोले तेरी भांग…” जैसे भजनों ने श्रोताओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

सत्संग के दौरान विन्नी और ललिता पूर्बिया ने भक्ति गीतों पर नृत्य कर आनंद लिया, जिससे उपस्थित महिलाओं का उत्साह और बढ़ गया। लगातार प्रस्तुत हुए भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया।

सत्संग में इंदूबाला पूर्बिया, कमला देवी पूर्बिया, सुशीला पूर्बिया, पूजा पूर्बिया, सुगन देवी पूर्बिया, भागवंती देवी पूर्बिया, उषा पूर्बिया, कविता पूर्बिया, नलिनी जोशी, राजकुमारी, अरुणा, रेणु, मंजू चौधरी, शारदा आचार्य, किरण बाला, मधु लक्षकार, श्यामा चौबीसा, उर्मिला अग्रवाल सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रही।

कार्यक्रम का समापन सामूहिक आरती और प्रसाद वितरण के साथ किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!