उत्तर प्रदेशउत्तराखंडटॉप न्यूजधार्मिकबड़ी खबरसोनभद्र

दिव्य गंगा सेवा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक संपन्न, पवन कुमार सिंह बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

वरिष्ठ संवाददाता राम अनुज धर द्विवेदी

सोनभद्र।
दिव्य गंगा सेवा मिशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हरिद्वार में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, गंगा संरक्षण और भारतीय संस्कृति के प्रचार-प्रसार को लेकर महत्वपूर्ण विमर्श किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें ललित कुमार सक्सैना को राष्ट्रीय संरक्षक, एडवोकेट पवन कुमार सिंह एवं ज्ञान प्रकाश उपाध्याय को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया गया।

पदाधिकारियों ने कहा कि अनुभवी और समर्पित व्यक्तित्वों के जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा गंगा संरक्षण, संस्कृति संवर्धन और सेवा कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

इस बैठक में आगामी योजनाओं, राष्ट्रव्यापी अभियानों और जनजागरण कार्यक्रमों पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में ऑनलाइन और प्रत्यक्ष रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश दुबे, राष्ट्रीय संयोजक केशव पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव इंद्रेश शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अशोक शुक्ला, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय पाण्डेय, राष्ट्रीय महामंत्री अभिषेक सिंह, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मंजुल चतुर्वेदी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ. शैलेश तिवारी, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष पूनम धस्माना और युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति उपस्थित रहे।

  • ✍️ सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!