उमरियाटॉप न्यूजधार्मिकनवरात्रिबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसोनभद्र

नौरोजाबाद में अब 3 अक्टूबर को मनाया जाएगा दशहरा, बारिश बनी वजह

उमरिया ब्यूरो चीफ — राहुल शीतलानी

उमरिया। जिले में देर शाम से हो रही तेज बारिश के चलते नौरोजाबाद में दशहरा पर्व के कार्यक्रम को एक दिन आगे बढ़ा दिया गया है। अब रावण दहन सहित सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम 2 अक्टूबर की बजाय 3 अक्टूबर को आयोजित किए जाएंगे।

नौरोजाबाद के दुर्गा पंडालों के अध्यक्षों ने सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया। रामलीला समिति अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला ने बताया कि मैदान की स्थिति और मौसम को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। 3 अक्टूबर को ही रामलीला मैदान में भव्य रावण दहन होगा।

बारिश से दशहरा के उत्सव पर थोड़ा विराम लगा है, लेकिन भक्तों और श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार है।


 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!