आराटॉप न्यूजदिल्लीपॉलिटिक्सबड़ी खबरबिहारबिहार चुनावब्रेकिंग न्यूज

बीजेपी ने जारी की बिहार विधानसभा चुनाव के स्टार प्रचारकों की सूची, पवन सिंह 37वें नंबर पर

पटना, 16 अक्टूबर 2025 | संवाददाता – सब तक एक्सप्रेस

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा, गृह मंत्री श्री अमित शाह, रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं के नाम शामिल हैं।

कुल 40 नामों की इस सूची में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह का नाम भी शामिल किया गया है। वह इस सूची में 37वें नंबर पर हैं। उनके साथ मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे अन्य भोजपुरी सितारों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भोजपुरी कलाकारों की लोकप्रियता को देखते हुए उन्हें चुनाव प्रचार में शामिल किया गया है ताकि प्रदेश के विभिन्न इलाकों में मतदाताओं तक पार्टी का संदेश जनभावना के अनुरूप पहुँचाया जा सके।

भाजपा के केंद्रीय कार्यालय से जारी इस सूची पर दिनांक 16 अक्टूबर 2025 अंकित है। आने वाले दिनों में सभी स्टार प्रचारक पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में पूरे बिहार में प्रचार अभियान चलाएंगे।

— सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!