उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यलखनऊसोनभद्र

बभनी ब्लॉक में भव्य देव दीपावली उत्सव का आयोजन, तालाब घाट दीपों से हुआ आलोकित

रिपोर्ट – सब तक एक्सप्रेस, सोनभद्र

सोनभद्र।
बभनी विकास खंड के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह के नेतृत्व में देव दीपावली का भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। ब्लॉक क्षेत्र के गांव स्थित तालाब घाट पर सैकड़ों दीप जलाकर पूरे क्षेत्र को प्रकाशमय बना दिया गया। दीपों से बड़े ही सुंदर ढंग से ‘दीपावली’ शब्द की सजावट की गई, जिससे तालाब घाट का नजारा अद्भुत दिखाई दिया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजन सिंह ने क्षेत्रवासियों को देव दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि,

“यह पर्व केवल रोशनी का नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, श्रद्धा और एकता का प्रतीक है। सभी गांवों में जहां छठ पूजा का आयोजन हुआ था, उन तालाब घाटों पर देव दीपावली के दिन दीप जलाकर इस परंपरा को आगे बढ़ाएं।”

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया और घाट पर दीप जलाकर श्रद्धा व्यक्त की।

इस मौके पर अभय सिंह पटेल, धीरेंद्र सिंह सोमवंशी, राजकुमार, अरुण सिंह गहरवार, राकेश सिंह सहित क्षेत्र के अनेक सम्मानित लोग मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!