उमरियाटॉप न्यूजपर्यावरणबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

सरईया टोला में दो बाघों का आतंक, ग्रामीण दहशत में — वन विभाग सतर्क

उमरिया। सब तक एक्सप्रेस | ब्रेकिंग

पनपथा क्षेत्र के सरईया टोला गांव में पिछले डेढ़ हफ्ते से दो बाघों की लगातार मौजूदगी ने ग्रामीणों में भारी दहशत फैला दी है। ग्रामीणों ने इन बाघों को कई बार रिहायशी इलाकों में घूमते हुए देखा है, जिससे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

आबादी क्षेत्र में बाघों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए वन विभाग की टीम सतर्क मोड पर है। टीम ने गांव के आसपास आग जलाकर और लगातार गश्त बढ़ाकर बाघों की मूवमेंट पर नजर बनाए रखी है। साथ ही ग्रामीणों को सलाह दी गई है कि वे सावधानी बरतें और बिना जरूरत घरों से बाहर न निकलें।

जानकारी के अनुसार हाल ही में बाघों ने गांव के निवासी गेंदीया सिंह के घर पर बंधे एक मवेशी को मारकर शिकार बना लिया था। एक अन्य मवेशी पर भी हमला कर उसे घायल कर दिया। इन घटनाओं के बाद से दोनों बाघ गांव के आस-पास ही डटे हुए हैं।

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द कार्रवाई कर बाघों को सुरक्षित रूप से जंगल की ओर वापस भेजा जाए, ताकि गांव में शांति और सुरक्षा की स्थिति बहाल हो सके।

ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस

रिपोर्ट: उमरिया ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!