उत्तर प्रदेशकौशाम्बीटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यलखनऊ

कौशांबी: एएसपी राजेश कुमार सिंह ने परेड की सलामी ली, पुलिस लाइन का व्यापक निरीक्षण

संवाददाता: सुबोध केशरवानी, सब तक एक्सप्रेस

कौशांबी। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार सिंह ने मंगलवार को पुलिस लाइन कौशांबी में आयोजित परेड की सलामी ली। इस दौरान उन्होंने टोलीवार परेड का बारीकी से निरीक्षण किया और उपस्थित पुलिसकर्मियों व प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट, अनुशासन और ड्रिल प्रदर्शन का अवलोकन किया।

परेड के दौरान सभी पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी अभ्यास तथा टोलीवार ड्रिल कराई गई। एएसपी ने अभ्यास के दौरान जवानों की तैयारी और फिटनेस की भी समीक्षा की।

परेड समाप्त होने के बाद एएसपी राजेश कुमार सिंह ने पुलिस लाइन स्थित—

  • मेस,
  • आरटीसी बैरक,
  • प्रशिक्षण कक्ष,
  • डीसीआर,
  • शस्त्रागार,
  • डायल-112 कार्यालय,
  • परिवहन शाखा,
  • प्रतिसार निरीक्षक कार्यालय
    तथा अन्य पुलिस बैरकों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने साफ-सफाई, अनुशासन, व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन तथा आवश्यक सुधारों के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।

सब तक एक्सप्रेस — कौशांबी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!