उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजबड़ी खबरराज्यलखनऊलखीमपुरसीतापुर

सीतापुर: गन्ना किसानों की परेशानियां कम करने के लिए प्रशासन का विशेष अभियान शुरू

विशेष संवाददाता – शैलेन्द्र यादव, सब तक एक्सप्रेस

सीतापुर। गन्ना किसानों से क्रय केंद्रों पर अवैध उतराई शुल्क लिए जाने की शिकायतों पर प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले में विशेष अभियान चलाकर गन्ना क्रय केंद्रों का सघन निरीक्षण किया गया।

ठेकेदारों को अंतिम चेतावनी

निरीक्षण के दौरान कुछ केंद्रों पर किसानों ने बताया कि गन्ना उतराई के नाम पर उनसे शुल्क लिया जा रहा है। इस पर प्रशासन ने संबंधित ठेकेदारों को अंतिम चेतावनी जारी की और चीनी मिल प्रबंधन को उनकी कार्यप्रणाली में तत्काल सुधार करने के निर्देश दिए।

गन्ना निरीक्षक और सहायक चीनी आयुक्त को विधिक कार्रवाई के लिए निरीक्षण रिपोर्ट भी भेज दी गई है। प्रशासन ने स्पष्ट कहा है कि यदि शिकायतें दोबारा मिलीं तो संबंधित ट्रांसपोर्टरों को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा और उन्हें भविष्य में गन्ना ढुलाई कार्य से अलग कर दिया जाएगा।

मूलभूत सुविधाओं की भी जांच

अभियान के दौरान टीमों ने क्रय केंद्रों पर पेयजल, अलाव और अन्य मूलभूत सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। जहां आवश्यक सुविधाएं नहीं मिलीं, वहां चीनी मिलों को तुरंत व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सप्ताह में दो दिन संयुक्त निरीक्षण

किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए अब प्रत्येक बुधवार और शुक्रवार को जिला गन्ना अधिकारी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक और सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव संयुक्त रूप से क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।

किसानों से अपील

प्रशासन ने गन्ना किसानों से अपील की है कि यदि क्रय केंद्र पर किसी भी प्रकार की अव्यवस्था हो तो तुरंत अपने स्थानीय गन्ना विकास निरीक्षक, सहकारी समिति सचिव या चीनी मिल प्रबंधक को सूचित करें। सभी अधिकारियों के मोबाइल नंबर क्रय केंद्र पर प्रदर्शित किए गए हैं।
साथ ही किसानों से अनुरोध है कि वे गन्ने की पत्तियां न जलाएं, अन्यथा स्थिति गंभीर होने पर सट्टा बंद भी किया जा सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!