टॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेशराज्यराष्ट्रीयरीवासिंगरौलीसोनभद्रस्वास्थ्य

सिंगरौली के चितरंगी सीएचसी की एम्बुलेंस में लकड़ी का तख्ता लदा मिला, ग्रामीणों ने की कार्रवाई की मांग

सब तक एक्सप्रेस,चितरंगी,सिंगरौली।

सिंगरौली। चितरंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस सेवा एक बार फिर विवादों में आ गई है। मंगलवार को एम्बुलेंस क्रमांक AP 39 WE 4066 में मरीज के बजाय लकड़ी के तख्ते लदे मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस चालक फूलकुमार बैस को मौके पर रोक लिया और इसकी जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

सूचना पर पहुंची गढ़वा पुलिस ने एम्बुलेंस को थाने में खड़ा करा लिया है। ग्रामीणों का कहना है कि मरीजों की सेवा के लिए सरकारी खर्च पर दी जा रही एम्बुलेंस सुविधा का लगातार दुरुपयोग हो रहा है। लोगों ने बताया कि एम्बुलेंस चालकों द्वारा मनमानी, मरीजों से पैसे लेने और प्रसूता महिलाओं को ब्लैकमेल करने जैसी शिकायतें पहले भी सामने आती रही हैं।

सरकारी एम्बुलेंस का निजी कामों में इस्तेमाल होना गंभीर लापरवाही माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिस से चालक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर है कि इस मामले में विभाग और पुलिस क्या कदम उठाते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!