उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरमध्य प्रदेश

उमरिया: भाजपा ने घोषित किए चार मंडलों के नए मंडल अध्यक्ष

सब तक एक्सप्रेस — विशेष रिपोर्ट राहुल शीतलानी,उमरिया।

भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश ने संगठन विस्तार की प्रक्रिया के तहत उमरिया जिले में नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल द्वारा अनुमोदित इस सूची को प्रदेश कार्यालय मंत्री द्वारा जारी किया गया है। नई नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी।

जारी सूची के अनुसार उमरिया जिले के चार मंडलों में निम्नलिखित मंडल अध्यक्ष बनाए गए हैं—

1. बांधवगढ़ विधानसभा – कर्केली मंडल
मंडल अध्यक्ष: श्री विनोद सिंह
पता: देववारा खुर्द

2. कोहका मंडल
मंडल अध्यक्ष: श्री शिवकुमार साहू
पता: पिनोरा

3. मानपुर विधानसभा – इंदवार मंडल
मंडल अध्यक्ष: श्री सोमचंद रजक
पता: परसपुरा

4. चुन्‍नूट्टी मंडल
मंडल अध्यक्ष: श्री अशोक नायक
पता: चन्नूट्टी

नई टीम को जिले में संगठन सुदृढ़ करने की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं में इन नियुक्तियों को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी पदाधिकारियों ने नए मंडल अध्यक्षों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया से राहुल शीतलानी की रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस

— सब तक एक्सप्रेस 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!