गुजरात

गुजरात में गोदारा-बॉक्सर गिरोह का शार्पशूटर गिरफ्तार, हरियाणा में था वांटेड

गुजरात एटीएस और कच्छ पूर्वी पुलिस ने रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गिरोह के एक शार्पशूटर विकास उर्फ गोलू शेओरान को रापर से गिरफ्तार किया। वह हरियाणा के भिवानी में लवजीत की हत्या में शामिल था। पुलिस ने उसके साथ दिंकेश उर्फ काली गर्ग को भी हिरासत में लिया है। दोनों को हरियाणा एसटीएफ को सौंप दिया गया है।

HighLights

  1. रोहित गोदारा गिरोह का शार्पशूटर गुजरात से गिरफ्तार
  2. हरियाणा के भिवानी में हत्या में था शामिल
  3. पुलिस ने एक और आरोपी को हिरासत में लिया

गुजरात एटीएस और कच्छ पूर्वी पुलिस की संयुक्त टीम ने रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गिरोह से जुड़े एक शार्पशूटर को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि मूलरूप से हरियाणा के काकरोली निवासी विकास उर्फ गोलू शेओरान को उसकी गतिविधियों और छिपने के ठिकाने के बारे में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कच्छ जिले के रापर कस्बे से गिरफ्तार किया गया।

एटीएस ने कहा है कि शेओरान रोहित गोदारा-नवीन बॉक्सर गिरोह का सक्रिय सदस्य है। यह उत्तर भारत में कई अपराधों में शामिल एक आपराधिक गिरोह है। वह रोहतक निवासी लवजीत की हत्या में शामिल है, जिसे चार सितंबर को हरियाणा के भिवानी शहर में अदालत परिसर के अंदर से गोली मारी गई थी। शेओरान और उसके साथियों अजय और रोहित ने करीब से गोलीबारी की।

क्या है आरोप?

आरोप है कि इस्तेमाल किए गए हथियार रोहित गोदारा ने मुहैया कराए थे। रोहित गोदारा-नवीन बाक्सर गिरोह के कई सदस्यों के खिलाफ भिवानी के एक पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद आरोपित गिरोह के सरगनाओं के निर्देश पर भूमिगत हो गया था। रापर में शरण लिए हुए था।

काली गर्ग को भी पुलिस ने हिरासत में लिया

पुलिस ने शेओरान के साथ रापर निवासी दिंकेश उर्फ काली गर्ग को भी हिरासत में लिया है। कहा गया है कि शेओरान और गर्ग को आगे की जांच और कानूनी कार्यवाही के लिए हरियाणा एसटीएफ को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!