उदयपुरगुजरातजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

अंतरराष्ट्रीय ‘बेस्ट प्रेसिडेंट 2024-25’ सम्मान से सम्मानित हुए CA सचिन कुमार जैन

सब तक एक्सप्रेस।

खाटू श्याम जी। लायंस क्लब जिला 3233E1 की द्वितीय कैबिनेट बैठक में सीए सचिन कुमार जैन को अंतरराष्ट्रीय ‘बेस्ट प्रेसिडेंट 2024-25’ सम्मान प्रदान किया गया।
यह सम्मान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सुधीर बाजपायी द्वारा, मुख्य अतिथि पीडीजी लायन सुमेर जैन के कर कमलों से दिया गया।

सम्मान उन्हें उनके अध्यक्ष कार्यकाल के दौरान किए गए सराहनीय कार्यों, नेतृत्व और सेवा गतिविधियों के लिए दिया गया। इस अवसर पर इंटरनेशनल प्रेसिडेंट Fabrício Oliveira द्वारा जारी प्रशंसा-पत्र भी भेंट किया गया, जिसमें वर्षभर की उपलब्धियों की सराहना की गई। साथ ही उन्हें इंटरनेशनल सम्मान प्रतीक पिन भी लगाई गई।

सम्मान प्राप्त करते हुए सीए सचिन कुमार जैन ने कहा कि यह क्षण गर्व और संतोष देने वाला है। उन्होंने अपनी टीम, मार्गदर्शकों और सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि सामूहिक प्रयासों का परिणाम है, जो पूरे जिले की है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी समाजहित के कार्य ऊर्जा और समर्पण के साथ जारी रहेंगे। वर्तमान में वे जोन चेयरमैन के रूप में भी कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सह प्रांतपाल प्रथम लायन आशुतोष वशिष्ठ, सह प्रांतपाल द्वितीय लायन आर.एस. मदान, राजस्थान एवं मध्यप्रदेश के 20 रीजन के रीजन चेयरपर्सन, जोन चेयरपर्सन तथा कैबिनेट सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!