उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्र

सपा सरकार बनते ही महिलाओं को मिलेगा 40 हजार नारी सम्मान : रीबू श्रीवास्तव

सब तक एक्सप्रेस।

👉 प्रदेश सचिव पुनीता सिंह को सदर विधानसभा का प्रभारी बनाया गया
👉 पीडीए कंबल वितरण व नारी सम्मान समारोह में उमड़ी भारी भीड़

लखनऊ/गाजीपुर। किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर गाजीपुर के बाघी में पीडीए कंबल वितरण एवं नारी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री रीबू श्रीवास्तव मुख्य अतिथि रहीं।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार बनते ही पात्र महिलाओं को 40 हजार रुपये नारी सम्मान के रूप में दिए जाएंगे। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं।
कार्यक्रम में सपा महिला प्रदेश सचिव पुनीता सिंह खुशबू को उनके संगठनात्मक कार्यों को देखते हुए सदर विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी बनाए जाने की घोषणा की गई। रीबू श्रीवास्तव ने कहा कि पुनीता सिंह एक कर्मठ और जमीनी कार्यकर्ता हैं, इसलिए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। आयोजक सुजीत यादव एवं पुनीता सिंह ने अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
जिलाध्यक्ष डॉ. गोपाल यादव ने भारी जनसैलाब को देखकर कहा कि यह भीड़ दर्शाती है कि वर्ष 2027 में प्रदेश में सपा सरकार बनने जा रही है। अन्य वक्ताओं ने भी सुजीत यादव और पुनीता सिंह के सामाजिक कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर पूर्व विधायक लालता प्रसाद निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष रामधारी यादव, विधानसभा अध्यक्ष तहसीन अहमद, डॉ. समीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सपा नेता, पदाधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
सब तक एक्सप्रेस

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!