राजस्थान

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे नाश्ता कर रहे दो लोगों को कुचल दिया।

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे नाश्ता कर रहे दो लोगों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। कार अनियंत्रित होकर नाश्ते के ठेले से टकराकर पलट गई। चालक मौके से फरार हो गया और उस पर नशे में होने का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है।

उदयपुर के अंबामाता थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे नाश्ता कर रहे लोगों को कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को राहगीरों की मदद से तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसा सुबह करीब 6:30 बजे अंबामाता थाने से करीब 150 मीटर दूर, बड़ौदा बैंक के सामने हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज साउंड सिस्टम बजाती हुई कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे नाश्ते के ठेले को टक्कर मारते हुए पलट गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि ठेला करीब 20 फीट दूर जा गिरा और वहां खड़े दो लोग कार की चपेट में आ गए।

संभलने का भी नहीं मिला मौका

प्रत्यक्षदर्शी विमल कुमावत ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी और लोग संभल पाते, उससे पहले ही हादसा हो गया। घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। आशंका जताई जा रही है कि चालक नशे में था। सूचना पर अंबामाता थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!