उदयपुरकोटाजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

पत्रकारों की 30 सूत्रीय मांगों को लेकर जयपुर में वॉइस ऑफ मीडिया का धरना-प्रदर्शन

शहीद स्मारक पर जुटे प्रदेशभर के पत्रकार, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन; मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी

जयपुर। ब्यूरो रिपोर्ट, सब तक एक्सप्रेस।
राजधानी जयपुर में रविवार को वॉइस ऑफ मीडिया संगठन के बैनर तले पत्रकारों की विभिन्न मांगों को लेकर एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन आयोजित किया गया। पुलिस कमिश्नरेट के सामने स्थित शहीद स्मारक पर आयोजित इस कार्यक्रम में राजस्थान के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों ने भाग लेकर एकजुटता का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने “हम सब एक हैं” के नारे लगाए और अपने अधिकारों, सुरक्षा एवं सम्मान से जुड़े मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
धरने को संबोधित करते हुए संगठन के प्रदेश अध्यक्ष केशव सिंह सोलंकी ने कहा कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और लंबित मांगों को लेकर यह आंदोलन आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ को मजबूत बनाने के लिए पत्रकारों की समस्याओं का समाधान आवश्यक है।
वहीं संगठन के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल गुप्ता ने सभी पत्रकारों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर सामूहिक आवाज उठाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पत्रकार की भागीदारी से ही इस संघर्ष को मजबूती मिलेगी।
धरना-प्रदर्शन के बाद वॉइस ऑफ मीडिया के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम 30 सूत्रीय मांगपत्र उनके प्रतिनिधि को सौंपा। प्रतिनिधि ने मांगों पर शीघ्र विचार कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। संगठन ने उम्मीद जताई कि सरकार पत्रकारों के कल्याण, सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़ी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी।
कार्यक्रम के समापन पर सभी पत्रकारों ने अल्पाहार किया तथा आगामी रणनीति पर चर्चा की। संगठन ने स्पष्ट किया कि यदि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन में गोपाल गुप्ता, गोविंद प्रसाद सैनी, दुर्गा लाल सैनी, संदीप अग्रवाल, किशन सिंह, नितेश अग्रवाल, डी.सी. शर्मा, जयंत सिंह सोलंकी, सुरेंद्र सोनी, जाकिर खान, घनश्याम शर्मा, नागपाल शर्मा, डॉ. सुरेश शर्मा, कमल रतनु, उमर पठान, रेखराज चौहान, सुरेश कुमावत, प्रशांत गौड़, गोविंद गोपाल सिंह, राजेश मेहरा, विनोद शर्मा, रोहित संधि, ओम प्रकाश मीणा सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!