उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजदिल्लीबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुरसोनभद्रस्वास्थ्य

यूपी स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

सब तक एक्सप्रेस।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में तत्काल प्रभाव से प्रशासनिक बदलाव किया है। शासन के आदेश के अनुसार ग्रेड के चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार अरुण को महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के रिक्त पद पर एतदद्वारा तैनात किया गया है।
डॉ. पवन कुमार अरुण इससे पहले महानिदेशक ग्रेड के चिकित्सा अधिकारी के पद पर कार्यरत थे। शासन ने उन्हें निर्देश दिए हैं कि वे अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण कर कार्यभार प्रमाण शासन को उपलब्ध कराएं।
यह आदेश सचिव ऋतु माहेश्वरी द्वारा 5 फरवरी 2026 को जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं जिलाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!