जयपुर

जयपुर: मजार पर छत बनाने को लेकर हंगामा, आमने-सामने आए भाजपा और कांग्रेस विधायक

जयपुर में मजार की छत बनाने को लेकर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी आमने-सामने आ गए। बालमुकुंदाचार्य ने इसे ‘लैंड जिहाद’ बताते हुए निर्माण रुकवा दिया, जबकि कागजी ने सरकारी अनुमति का दावा किया। दोनों विधायकों के समर्थकों ने हंगामा किया। नगर निगम ने पहले अनुमति दी थी, लेकिन बाद में उसे रद कर दिया।

 मजार की छत बनाने को लेकर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य और कांग्रेस विधायक अमीन कागजी आमने-सामने आ गए हैं। दोनों के समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। कागजी ने बालमुकुंदाचार्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी है।

चांदपोल सर्किल के निकट मुस्लिम समाज के लोग मजार पर छत बनाने के साथ ही स्थान को दरगाह का रूप देने की तैयारी कर रहे थे। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य समर्थकों के साथ पहुंचे और निर्माण कार्य रुकवा दिया।

छत डालने को बताया लैंड जिहाद

भाजपा विधायक बालमुकुंदाचार्य ने छत डाले जाने को लैंड जिहाद बताते हुए नगर निगम एवं पुलिस के अधिकारियों को मौके पर बुला लिया। कुछ देर में कांग्रेस विधायक अमीन कागजी भी समर्थकों के साथ पहुंच गए। दोनों विधायकों में तकरार होने लगी। हालांकि बाद में बालमुकुंदाचार्य वहां से चले गए।

कागजी ने कहा, मैनें विधायक कोष से 20 लाख रुपये स्वीकृत कर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक सरकारी मंजूरी ली थी। नगर निगम से भी अनुमति ली गई थी। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बजरंग सिंह ने कहा, निगम निगम ने छत निर्माण का कार्य आदेश जारी किया है। प्रकरण की समीक्षा के बाद सही तथ्यों के आधार पर फैसला होगा।

नगर निगम ने रद किया परमिशन

जयपुर नॉर्थ के एडिशनल DCP बजरंग सिंह शेखावत ने कहा, “नगर निगम ने इसके लिए परमिट जारी किया था। दूसरी तरफ के लोग कह रहे हैं कि परमिट नियमों के अनुसार जारी नहीं किया गया था। बातचीत हुई और वहां काम रोक दिया गया है। नगर निगम ने भी जो परमिशन दी थी, उसे रद कर दिया है, इलाके में शांति है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!