उदयपुरजयपुरटॉप न्यूजराजस्थान

टीवी सैनेटोरियम अस्पताल की पार्किंग में मनमानी वसूली का आरोप

निर्धारित शुल्क से दोगुना राशि लेने की शिकायत, आमजन ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

जयपुर। शास्त्री नगर स्थित टीवी सैनेटोरियम अस्पताल की पार्किंग में ठेकेदार द्वारा निर्धारित दरों से अधिक शुल्क वसूलने का मामला सामने आया है। मरीजों और उनके परिजनों ने आरोप लगाया है कि पार्किंग ठेकेदार खुलेआम मनमानी करते हुए रेट लिस्ट से अधिक राशि वसूल रहा है।
जानकारी के अनुसार अस्पताल परिसर में लगी पार्किंग शुल्क सूची में मोटरसाइकिल के लिए 12 घंटे का शुल्क ₹10 निर्धारित है, जबकि वाहन चालकों से ₹20 तक वसूले जा रहे हैं। इसी प्रकार चार पहिया वाहन के लिए 12 घंटे का शुल्क ₹20 अंकित है, लेकिन पार्किंग कर्मियों द्वारा ₹40 लिए जाने की शिकायत सामने आई है।
आरोप है कि 24 घंटे की मोटरसाइकिल पार्किंग के लिए भी निर्धारित शुल्क से अधिक, करीब ₹60 तक वसूले जा रहे हैं। इससे अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके परिजनों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अस्पताल प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है, जिसके कारण पार्किंग ठेकेदार मनमाने ढंग से शुल्क वसूली कर रहा है। लोगों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा निर्धारित दरों के अनुसार ही शुल्क वसूली सुनिश्चित करने की मांग की है।
फिलहाल इस संबंध में अस्पताल प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Please enter comment in Japanese. (Anti-spam)

Back to top button
error: Content is protected !!