उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

ऑनलाइन गेमिंग के जाल में फंसा परिवार: पिता और 16 वर्षीय बेटी की मौत, पत्नी की हालत गंभीर

आर्थिक नुकसान से परेशान होकर उठाया आत्मघाती कदम, पुलिस साइबर एंगल से कर रही जांच

सब तक एक्सप्रेस।
ब्यूरो चीफ उमरिया: राहुल शीतलानी
शहडोल। शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की पुरानी बस्ती से एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। ऑनलाइन गेमिंग में कथित आर्थिक नुकसान के चलते एक परिवार ने आत्मघाती कदम उठा लिया। इलाज के दौरान पिता और बेटी की मौत हो गई, जबकि पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार शंकर गुप्ता (40) ने घर में कोल्ड ड्रिंक में जहरीला पदार्थ मिलाकर स्वयं, पत्नी राजकुमारी (34) और 16 वर्षीय बेटी स्वाति को पिला दिया। घटना के बाद तीनों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। इलाज के दौरान शंकर गुप्ता और उनकी बेटी ने दम तोड़ दिया, जबकि पत्नी का इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेमिंग में भारी आर्थिक नुकसान और कर्ज के दबाव के चलते परिवार तनाव में था। हालांकि पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही आत्मघाती कदम के पीछे की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।
घटना के समय परिवार का एक छोटा बच्चा घर पर मौजूद नहीं था। वह सुरक्षित है और फिलहाल रिश्तेदारों के पास है, जिससे उसकी जान बच गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर को सील कर दिया है। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मामले में साइबर एंगल को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े लेनदेन, मोबाइल फोन, बैंक डिटेल और अन्य डिजिटल साक्ष्य जब्त किए गए हैं।
इस हृदयविदारक घटना ने एक बार फिर ऑनलाइन गेमिंग और साइबर फ्रॉड के संभावित खतरों को लेकर चिंता बढ़ा दी है। शहर में शोक और स्तब्धता का माहौल है।
(यदि आप या आपका कोई परिचित मानसिक तनाव में है, तो नजदीकी परामर्श केंद्र या हेल्पलाइन से संपर्क करना जीवनरक्षक हो सकता है।)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!