उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त होली अभियान: नौरोजाबाद में दुकानदारों को किया गया जागरूक

120 माइक्रोन से कम पॉलिथीन पर प्रतिबंध की जानकारी, कपड़े के थैले अपनाने की अपील

उमरिया/राहुल शीतलानी।
सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलिथीन मुक्त होली अभियान के अंतर्गत नगर परिषद नौरोजाबाद की स्वच्छता टीम द्वारा वार्ड क्रमांक 7 स्थित सब्जी मंडी मार्केट, इंदिरा चौक क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान दुकानदारों को बताया गया कि निकाय क्षेत्र में 120 माइक्रोन से कम पॉलिथीन पूर्णतः प्रतिबंधित है।
स्वच्छता टीम ने पॉलिथीन के स्थान पर कपड़े के थैलों का उपयोग करने की अपील की और पॉलीथिन प्रतिबंध के प्रचार-प्रसार हेतु नागरिकों को पंपलेट वितरित किए। दुकानदारों को अपनी दुकानों में दो डस्टबिन रखने, आसपास साफ-सफाई बनाए रखने तथा कचरा खुले में न फेंकने की समझाइश दी गई।


साथ ही दुकानदारों से कहा गया कि वे ग्राहकों को कपड़े के थैले साथ लाने के लिए प्रेरित करें। होली पर्व को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने और स्वच्छ सर्वेक्षण 2025 में नगर परिषद को बेहतर रैंक दिलाने हेतु सभी से सहयोग की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!