PM Kisan 22nd Installment Live: बस कुछ और घंटों का इंतजार और खाते में आएंगे 2-2 हजार; चेक करें स्टेटस

PM Kisan 22nd Installment Live: आज देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के जरिए किसानों के खाते में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी जाएगी। 19 नवंबर 2025 के बाद से किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था, जो आज खत्म होने वाला है।
PM Kisan Yojana Live: आज देश के करोड़ों किसानों को बड़ी सौगात मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम से 22वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के जरिए किसानों के खाते में ₹18,640 करोड़ से अधिक की धनराशि भेजी जाएगी। 19 नवंबर 2025 के बाद से किसानों को 22वीं किस्त का इंतजार था, जो आज खत्म होने वाला है। अगर आप भी लाभार्थी किसान हैं तो आपके खाते में 2-2 हजार रुपये आएंगे। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कितने बजे जारी होगी, कहां से जारी होगी, खाते में पैसे कब आएंगे, किन किसानों की किस्त अटक सकती है? इन सभी जानकारी के लिए बने रहें हमारे इस लाइव (PM Kisan Yojana 22nd Installment Live) ब्लॉग के साथ।
PM Kisan Yojana 22nd Installment: बस कुछ घंटों का इंतजार
कुछ घंटों में पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। दोपहर के 2 बज चुके हैं। बस कुछ घंटे बाद किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये आना शुरू हो जाएंगे। पीएम मोदी असम से 22वीं किस्त किसानों के खाते में सीधे DBT के जरिए ट्रांसफर करेंगे।
PM Kisan Yojana 22nd Installment: कितने किसानों के खाते में आएंगे 2-2 हजार?
22वीं किस्त के जरिए 9.32 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 18 हजार 640 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। यही राशि DBT के जरिए ट्रांसफर की जाएगी। अगर आप एक लाभार्थी किसान हैं तो आपके खाते में 22वीं किस्त के 2-2 हजार रुपये आएंगे।
PM Kisan Yojana 22nd Installment: किस्त न आने पर क्या करें?
अगर किसानों के खाते में पीएम किसान योजना का पैसा किस्त जारी होने के बाद न आए तो वे किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। आप 155261 या 011-24300606 पर कॉल करके किस्त से जुड़ी समस्या बता सकते हैं।
PM Kisan 22nd Installment LIVE: कितने बजे आएगा 2-2 हजार रुयपे क्रेडिट होने का मैसेज
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज शाम 5 बजे जारी करेंगे। 5 बजे के बाद किसानों के खाते में 2-2 हजार रुपये के क्रेडिट होने के मैसेज आना शुरू हो जाएगा। सभी किसानों के खाते में एकसाथ मैसेज नहीं आएग और न ही एक साथ सभी किसानों के खाते में पैसे आएंगे। इसमें थोड़ा समय भी लग सकता है। कुछ किसानों के खाते में पैसा पहले ट्रांसफर हो सकता है तो कुछ किसानों के खाते में पैसा क्रेडिट होने में थोड़ा समय लग सकता है।
PM Kisan 22nd Installment LIVE: किस राज्य के कितने किसानों के खाते में आएंगी 22वीं किस्त?
| राज्य | किसान |
| यूपी | 2,16,04,559 |
| बिहार | 73,42,076 |
| हरियाणा | 15,79,194 |
| असम | 18,83,078 |
| दिल्ली | 10,958 |
| छत्तीसगढ़ | 24,69,284 |
| महाराष्ट्र | 90,59,433 |
| हिमाचल | 80,10,62 |
| जम्मू कश्मीर | 86,63,309 |
| राजस्थान | 66,76,000 |
| उत्तराखंड | 80,93,42 |
| पंजाब | 11,20,877 |
| मध्य प्रदेश | 81,91,274 |
| झारखंड | 18,24,199 |
| पश्चिम बंगाल | 44,52,437 |
PM Kisan 22nd Installment LIVE: बिहार के कितने किसानों को मिलेगी 22वीं किस्त?
उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को तो बिहार के 73.34 लाख से अधिक किसानों को 22वीं किस्त का लाभ मिलेगा। पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त के जरिए बिहार के 73.34 लाख से अधिक पात्र किसानों के खाते में कुल 1467 करोड़ रुपये से अधिक की राशि भेजी जाएगी।
PM Kisan 22nd Installment LIVE: UP के कितने किसानों के खाते में आएगी 22वीं किस्त?
देश के 9 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में 22वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी। वहीं, अगर उत्तर प्रदेश की बात करें तो उत्तर प्रदेश के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों को इसका लाभ मिलेगा। यूपी के 2.15 करोड़ से अधिक किसानों के खाते में आज 2-2 हजार रुपये आएंगे। डीबीटी के जरिए यूपी के किसानों को 4335.11 करोड़ रुपये भेजे जाएंगे। अब तक उत्तर प्रदेश के किसानों को कुल 94,668.58 करोड़ रुपये की धनराशि भेजी जा चुकी है।
PM Kisan 22nd Installment LIVE: इन किसानों की अटक सकती है 22वीं किस्त
आज कई किसानों की किस्त अटक सकती है। पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को कुछ जरूरी काम कराने अनिवार्य हैं। अगर आपने अभी तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है तो आपकी किस्त अटक सकती है। या फिर अगर आपने भू-सत्यापन नहीं कराया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है। इसके अलावा अगर आपका बैंक अकाउंट आधार कार्ड से लिंक नहीं है तो भी आपकी 22वीं किस्त अटक सकती है।
PM Kisan 22nd Installment Live: कितने बजे जारी होगी 22वीं किस्त?
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त आज पीएम मोदी असम से जारी करेंगे। लेकिन कितने बजे जारी करेंगे? इसे लेकर करोड़ों किसानों के मन में सवाल है। किसान सोशल मीडिया पर पूछ रहे हैं कि आखिर कितने बजे यह किस्त जारी होगी? आइए इसका जवाब जानते हैं।
- इस किस्त को पीएम मोदी आज यानी 13 मार्च को शाम 5 बजे जारी करेंगे।
- एक कार्यक्राम के जरिए पीएम मोदी सीधे असम से किसानों के खाते में 22वीं किस्ता का पैसा किसानों के खाते में भेजेंगे।
- यह पैसा सीधा लाभार्थी किसानों के खाते में आएगा।
PM Kisan 22nd Installment Live: लाखों लाभार्थी सूची से बाहर
पिछले कुछ वर्षों में, इस योजना ने अपने डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है, ताकि किसानों के लिए रजिस्ट्रेशन और वेरिफिकेशन करना आसान हो सके। 2019 में लॉन्च किया गया PM-KISAN मोबाइल एप्लिकेशन किसानों को खुद को रजिस्टर करने, किश्त का स्टेटस देखने और e-KYC पूरा करने की सुविधा देता है। हालांकि, कई ऐसे लोग भी थे जो किसान न होने के बावजूद इसका लाभ ले रहे थे, सरकार ने उन्हें इस लिस्ट से बाहर कर दिया है।
PM Kisan 22nd Installment Live: कैसे चेक करें पीएम किसान योजना का स्टेटस
PM Kisan Status Check Aadhar Card Mobile Number: आप पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने रजिस्ट्रेशन नंबर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है।
इसके बाद यहां आपको फॉर्मर कॉर्नर पर जाकर Know Your Status पर क्लिक करना है।
इस पर क्लिक करते ही आपके सामने एक नया इंटरफेस खुलकर आएगा, जिसमें आपसे रजिस्ट्रेशन मांगा जाएगा।

अब आप अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा डालकर गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
ओटीपी दर्ज करके आगे बढ़ें। इसके बाद आपका स्टेटस दिखने लगेगा।
PM Kisan 22nd Installment Live: 22वीं किस्त के लिए e-KYC जरूरी
अगर आप एक किसान हैं और पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं तो आपको इस योजना का लाभ लेने के लिए e-KYC कराना जरूरी है। अगर आपने पहले से ही करा ली है तो कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन अगर अभी तक आपने ई-केवाईसी नहीं कराई है तो आपकी 22वीं किस्त रुक सकती है। कृषि मंत्रालय ने ई-केवाईसी को लेकर एक्स पर एक पोस्ट किया है। मंत्रालय ने एक्स पोस्ट में लिखा- “अपने PM-KISAN लाभों से न चूकें! अन्नदाता को निर्बाध सहायता सुनिश्चित करने के लिए e-KYC पूरा करें, अपने बैंक विवरण सत्यापित करें और PM-KISAN पोर्टल पर अपनी स्थिति जांचें।”
Don’t miss your PM-KISAN benefits! Complete e-KYC, verify your bank details and check your status on the PM-KISAN portal to ensure uninterrupted support for Annadata. #AgriGoI #PMKisan #PMKisan22stInstalment #PMKisanSammanNidhi @PMOIndia @ChouhanShivraj @RNK_Thakur… pic.twitter.com/9mhlwUq2Xo
PM Kisan 22nd Installment Live: पिछली किस्त कब आई थी?
PM-KISAN की 21वीं किस्त 19 नवंबर, 2025 को कोयंबटूर में जारी की गई थी, जिससे 9 करोड़ से अधिक किसानों को लाभ मिला और 18,000 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे उनके खातों में ट्रांसफर की गई। जिन किसानों की 21वीं किस्त तकनीकी कारणों से नहीं आई थी आज उनके खाते में 4-4 हजार रुपये आएंगे। 22वीं किस्त के साथ उनके खाते में 21वीं किस्त का भी पैसा आएगा।
PM Kisan 22nd Installment Live: क्या है पीएम किसान सम्मान निधि योजना?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की किसानों के लिए एक ऐसी योजना है, जिसके जरिए उन्हें सालाना आधार पर 6 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाती है। इस योजना को फरवरी 2019 में शुरू किया गया था। अब तक इस योजना की 21 किस्तें जारी की जा चुकी है। आज इस योजना की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती के लिए जरूरी चीजें खरीदने में मदद करना, फसलों की उचित देखभाल सुनिश्चित करना और अनौपचारिक कर्ज पर उनकी निर्भरता को कम करना है।
PM Kisan 22nd Installment Live: डीबीएट के जरिए सीधे खाते में आएंगे पैसे
किश्त की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) सिस्टम के जरिए सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। केंद्र सरकार किसानों को आर्थिक सहायता देने के लिए हर साल 6,000 रुपये देती है। इस ताजा किस्त के तहत, देश भर के 9.32 करोड़ से ज्यादा किसान परिवारों के बैंक खातों में 18,640 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि ट्रांसफर की जाएगी।
PM Kisan 22nd Installment Live: असम जाएंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से असम की दो-दिवसीय यात्रा पर रवाना होंगे, जिसके दौरान वे कोकराझार, गुवाहाटी और सिलचर में 47,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके साथ वह आज असम से ही पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त भी जारी करेंगे।
PM ‘नॉर्थ-ईस्ट गैस ग्रिड’ के पहले चरण का भी उद्घाटन करेंगे। यह एक बड़ी पाइपलाइन परियोजना है जो गुवाहाटी को नुमालीगढ़, गोहपुर और ईटानगर से जोड़ती है, और इसकी एक ब्रांच लाइन दीमापुर तक जाती है।
PM हैलाकांडी जिले के पंचग्राम में नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (NRL) के ‘रेल-फेड POL टर्मिनल’ की आधारशिला भी रखेंगे। ये परियोजनाएँ नॉर्थ-ईस्ट में ऊर्जा इंफ्रास्ट्रक्चर को काफी मजबूत करेंगी और राष्ट्रीय ऊर्जा सुरक्षा को बढ़ाएंगी।
PM Kisan Yojana 22nd Installment Live: पीएम मोदी असम से जारी करेंगे 22वीं किस्त
आज पीएम मोदी असम के गुवाहाटी में भूमि पूजन करेंगे और लगभग 19,680 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इसके साथ प्रधानमंत्री देश भर के 9.3 करोड़ से अधिक किसानों के लिए पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त (PM Kisan Yojana 22nd Installment) भी जारी करेंगे।



