
📰 सब तक एक्सप्रेस:राहुल शीतलानी।
नौरोजाबाद (उमरिया)
नगर में सिंधी समाज द्वारा भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया गया। चेटी चंड के अवसर पर राजा भाषानी के निवास स्थित झूलेलाल मंदिर में पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
भगवान झूलेलाल की शोभायात्रा भी निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया और प्रसाद वितरित किया।

बाजारपूरा में समाज के लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस की व्यवस्था बनी रही और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।



