कोटाचित्तौड़गढ़टॉप न्यूजराजस्थान

जयपुर में भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की बैठक, नई टीम का गठन

संतोष अग्रवाल व गोपाल गुप्ता बने प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलनयन सिंह जिलाध्यक्ष और केशव सिंह सोलंकी जिला महासचिव नियुक्त

सब तक एक्सप्रेस।
जयपुर। भारतीय पत्रकार संघ (AIJ) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को शहर के गणगौर होटल में प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा के सानिध्य में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं प्रभावी बनाना रहा।
बैठक के दौरान प्रदेश एवं जिला स्तर पर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें संतोष अग्रवाल और गोपाल गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष, कमलनयन सिंह को जयपुर जिला अध्यक्ष तथा केशव सिंह सोलंकी को जिला महासचिव नियुक्त किया गया। नई टीम के गठन से उपस्थित पत्रकारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।


प्रदेश अध्यक्ष कमल कुमार झोटा ने बैठक में संगठन की नीतियों और पत्रकार हितों के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने नव नियुक्त जिलाध्यक्ष कमलनयन सिंह को जल्द ही जिला कार्यकारिणी का विस्तार करने और संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भारतीय पत्रकार संघ पत्रकारों के अधिकार, सम्मान और स्वतंत्र अभिव्यक्ति की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहा है। संगठन वर्तमान में 22 राज्यों में सक्रिय है और देशभर में तेजी से विस्तार कर रहा है।


झोटा ने बताया कि संगठन पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सुविधाओं को लेकर लगातार प्रयासरत है। साथ ही पत्रकारों से संगठन से जुड़ने की अपील करते हुए बताया कि सदस्यता निःशुल्क है।
बैठक में संतोष अग्रवाल, गोपाल गुप्ता, कमलनयन सिंह, केशव सिंह सोलंकी सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!