उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबरराज्यलखनऊसोनभद्र

सुजानपुर में धूमधाम से मनाया गया बाबा साहेब का जन्मोत्सव

भव्य शोभायात्रा, झांकियों और जय भीम के नारों से गूंजा गांव

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। ब्लॉक बहुआ की ग्राम पंचायत सुजानपुर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जन्मोत्सव बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। ग्राम प्रधान हेमलता पटेल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और महिलाओं की भारी भागीदारी देखने को मिली।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा रही, जो गाजे-बाजे और “जय भीम” के नारों के साथ पूरे गांव में निकाली गई। शोभायात्रा में बाबा साहेब की आकर्षक झांकी, नीले ध्वज और युवाओं व महिलाओं के उत्साह ने पूरे माहौल को ऊर्जावान बना दिया।


इस दौरान धर्मेंद्र सिंह जनसेवक ने भी युवाओं के साथ शोभायात्रा में शामिल होकर बाबा साहेब को नमन किया। शोभायात्रा के समापन पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम प्रधान हेमलता पटेल ने ग्रामीणों के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और सभी का मुंह मीठा कराया।
उन्होंने बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके विचारों—शिक्षा, समानता और अधिकार—को अपनाने का संदेश दिया।
इस अवसर पर रानी, सुमन, विजमा, कमला, सुरेश, शिवा, गोपाल, धर्मेंद्र, सुनील, पंकज, राहुल, रोहित, उत्कर्ष, शिवकरण, संजय, कमलेश सहित सैकड़ों ग्रामीण पुरुष एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!