उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजफतेहपुरबड़ी खबर

अमावस्या पर ओमघाट में उमड़ा आस्था का सैलाब, ‘हर-हर गंगे’ से गूंजा वातावरण

भव्य गंगा आरती और दीपदान, स्वच्छता व गंगा संरक्षण का लिया गया संकल्प

संवाददाता: बृजेन्द्र मौर्य
फतेहपुर। अमावस्या के पावन अवसर पर भिटौरा स्थित ओमघाट में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। गंगा बचाओ सेवा समिति, नमामि गंगे एवं जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में भव्य गंगा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रद्धालुओं ने मां गंगा की आराधना करते हुए दीपदान किया, जिससे पूरा घाट हजारों दीपों की रोशनी से जगमगा उठा और “हर-हर गंगे” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम से पूर्व घाट पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें स्वयंसेवकों और गंगा भक्तों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए गंगा को स्वच्छ बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरण ‘सिंपल’ के नेतृत्व में अनुशासित और श्रद्धामय वातावरण में हुआ।
गंगा आरती के दौरान गायत्री परिवार की आशा त्रिपाठी ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि हमारी आस्था और जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से गंगा को स्वच्छ रखने और जन-जागरूकता फैलाने की अपील की।
कार्यक्रम के समापन पर डीपीओ ज्ञान तिवारी ने सभी उपस्थित गंगा भक्तों को स्वच्छता की शपथ दिलाई और गंगा संरक्षण के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर आचार्य रामचन्द्र, आचार्य अखिलेश तिवारी, रामस्वरूप गुप्ता, संत वासुदेव, आशीष गुप्ता, अशोक कुमार, वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, आशा त्रिपाठी, उर्मिला तिवारी, शांति देवी, पुष्पा गुप्ता, प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे, अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा एवं आर्यन मिश्रा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!