बिना हेलमेट वाहन चालकों पर यातायात विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई
101 वाहनों के काटे चालान, 30 हजार रुपये वसूले गए, बिना परमिट बस भी जब्त

मानपुर/उमरिया | राहुल शीतलानी | सब तक एक्सप्रेस
उमरिया जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार भागवानी के निर्देशानुसार यातायात प्रभारी ज्योति सुक्ला द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानपुर क्षेत्र में बिना हेलमेट वाहन चालकों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन वाहन चेकिंग की। इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले 101 वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए करीब 30 हजार रुपये सामान्य शुल्क के रूप में वसूले गए।
वहीं बिना परमिट सवारी लेकर सड़क पर दौड़ रही विजय प्रकाश की बस को भी जब्त कर सुरक्षित रूप से ताला चौकी में खड़ा कराया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यातायात प्रभारी ज्योति सुक्ला ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण करना है। कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने और यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।
उन्होंने कहा कि बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
कार्रवाई के दौरान मुख्य रूप से मार्त्तण्ड पांडेय, नीलेश मिश्रा, परसोत्तम गर्ग, अजय तिवारी, ब्रजेश यादव और अभय सिंह मौजूद रहे।



