उत्तर प्रदेशटॉप न्यूजप्रयागराजबड़ी खबरराज्यराष्ट्रीयलखनऊसीतापुर

याकूब हुसैन बने यूपी स्टेट अंडर-15 शतरंज चैंपियन, 20 दिवसीय चेस फेस्टिवल का हुआ समापन

शिवाय सिंह उपविजेता, शीर्ष चार खिलाड़ियों ने बनाई राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए जगह; आर्बिटर्स भी हुए सम्मानित

विशेष संवाददाता: शैलेन्द्र यादव
सीतापुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, सीतापुर में आयोजित 20 दिवसीय यू.पी. चेस फेस्टिवल का सोमवार को अंडर-15 ओपन वर्ग के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता के 9 चक्रों के बाद प्रयागराज के याकूब हुसैन ने 7.5 अंक अर्जित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।
अंतिम दौर में याकूब हुसैन ने महाराजगंज के अयांश सिंह के खिलाफ ड्रॉ खेला। वहीं वाराणसी के शिवाय सिंह 7 अंकों और बेहतर टाई-ब्रेक स्कोर के आधार पर उपविजेता घोषित किए गए।


गौतम बुद्ध नगर के अयान त्रिखा ने तीसरा तथा बिजनौर के स्पर्श कुमार ने चौथा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शीर्ष चार खिलाड़ियों ने आगामी राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश टीम में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है।
चैंपियन बनने के बाद याकूब हुसैन ने कहा कि उनका लक्ष्य राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के लिए पदक जीतना है।
समापन समारोह में प्रतियोगिता के सफल संचालन में योगदान देने वाले आर्बिटर्स को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान चीफ आर्बिटर आनन्द सिंह, डिप्टी चीफ आर्बिटर आदित्य द्विवेदी सहित रूपा शुक्ला, शिवांशी, ओमकार, प्रिया, शिव शंकर और शहाब को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
महासचिव ए. के. रायजादा ने कहा कि आर्बिटर्स के सहयोग के बिना इतने बड़े आयोजन का सफल संचालन संभव नहीं था। प्रतियोगिता के समापन पर खिलाड़ियों, अभिभावकों और आयोजकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!