उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

अवैध मदिरा विक्रय पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, बड़ी मात्रा में शराब जब्त

चंदिया और बिजौरी क्षेत्र में दबिश, तीन आरोपियों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया जिले में अवैध मदिरा के विक्रय और संग्रहण पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया गया।
निर्देशों के पालन में जिला आबकारी अधिकारी सावित्री भगत के मार्गदर्शन एवं वृत्त प्रभारी दिनकर सिंह तिवारी के नेतृत्व में टीम ने चंदिया नगर के फौजी चौराहा स्थित किराना दुकानों में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अनावेदक प्रदीप साहू के कब्जे से 52 पाव देशी प्लेन मदिरा एवं गोमती साहू के कब्जे से 50 पाव देशी मदिरा जब्त की गई।
वहीं बिजौरी मानपुर क्षेत्र में की गई कार्रवाई में आरोपी राम सुहावन साहू के कब्जे से 10 नग माउंट केन बीयर, 9 पाव व्हिस्की और 15 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई।


आबकारी विभाग ने सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में आबकारी स्टाफ के सदस्य राजपति प्रजापति, कविता सिंह, अंजनी गौतम और जीवन लाल कोल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!