उमरियाटॉप न्यूजबड़ी खबरब्रेकिंग न्यूजभोपालमध्य प्रदेश

सूने घर में चोरी, जेवर और 20 हजार नकद लेकर फरार हुए चोर

तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गई थी महिला, लौटने पर बिखरा मिला सामान

उमरिया | ब्यूरो चीफ राहुल शीतलानी
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सेहराटोला गांव में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बुजुर्ग महिला के सूने घर को निशाना बनाते हुए नगदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार सेहराटोला निवासी जुगुंती बाई सिंह गोंड सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने के लिए जंगल गई थीं। उस दौरान घर में कोई सदस्य मौजूद नहीं था। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोर घर में घुस गए और कमरे में रखे सामान को खंगाल डाला।
चोर घर से चांदी का कर्धन, सोने का चार गुरिया लॉकेट और करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए।
शाम को जब महिला वापस घर पहुंची तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। जेवर और नगदी गायब देखकर उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी, जिसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली थाना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(3) के तहत मामला दर्ज किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी मदनलाल मरावी ने बताया कि महिला के जंगल जाने के दौरान घर खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!